26 - Mar - 2026 (Thursday)
पॉजिटिव- अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी मामला फंसा हुआ है तो आज उसके हाल होने की संभावना है। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आप खुशी और शांति महसूस करेंगे। आप अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास भी करें।
नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना नुकसान ही करेंगे। इसलिए सचेत रहें। बैंक अथवा निवेश संबंधी कार्यों में कुछ गलतियां होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। बेहतर होगा कि इनसे संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें।
व्यवसाय- कारोबार में आंतरिक गतिविधियों में परिवर्तन करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करना जरूरी है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल से तरक्की होगी। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव- घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी और विवाह हेतु परिवार की स्वीकृति भी मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं किसी इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
© Copyright 2026 All Rights Reserved | Designed by Website Wala