03 - Feb - 2026 (Tuesday)
पॉजिटिव- फोन कॉल या किसी संबंधी के माध्यम से आपको कोई खास शुभ समाचार मिलेगा। आपके बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देगा। आज आप इन्हीं गुणों से आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठते हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें तो आपको अवश्य ही उचित परिणाम हासिल हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में समस्या रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है। नौकरी पेशा लोग अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का परिवर्तन न करें। इस समय वर्तमान कार्यों में ध्यान देने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के आपसी तालमेल से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है। सर्दी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 4
© Copyright 2026 All Rights Reserved | Designed by Website Wala