26 - Mar - 2026 (Thursday)
पॉजिटिव- परिवारजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचार विमर्श होगा। आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई हल मिलेंगे। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको मनपसंद उपहार मिल सकता है।
नेगेटिव- कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखें। दोपहर बाद कोई अप्रिय सूचना मिलने से घर में उदासी का माहौल भी बन सकता है। अपना और परिवारजनों का मनोबल मजबूत रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके ज्यादा अनुशासित व्यवहार की वजह से कर्मचारी आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। महिलाएं अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी।
लव- पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से घरवालों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता आपको विचलित कर सकती है। कुछ समय आप अपने लिए निकालें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5
© Copyright 2026 All Rights Reserved | Designed by Website Wala